फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pregnant commits suicide by jumping in front of train

ट्रेन के आगे कूदकर गर्भवती ने की खुदकुशी

Wed, 16 Jun 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Pregnant commits suicide by jumping in front of train
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के रेहुंटिया गांव के पास गृहकलह के चलते गर्भवती ने ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बुधवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरिया चरणदासी गांव निवासी माया (26) के पति दुर्गा कोरी ने बताया कि मंगलवार की देर रात वह कलौती पुत्री को सोते समय घर से निकल आई और गांव से कुछ दूरी पर सदर कोतवाली अंतर्गत रेहूंटिया रेल पटरी के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बुधवार को सवेरे वहां से गुजरे कुछ लोगों ने शव देख पुलिस सूचना दी। कोतवाली व जीआरपी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कर उन्हें सूचना दी। मृतका के पति ने बताया कि वह महाराष्ट्र में मजदूरी करता है। अप्रैल माह में छोेटे भाई की शादी होने पर यहां आया था। इसके बाद उसे 17 जून को महाराष्ट्र जाने के लिए उसका रिजर्वेशन था। पत्नी ने किस कारण खुदकुशी की है इसका कारण समझ में नहीं आ रहा है। उसने किसी प्रकार के विवाद होने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन

उधर, रैपुरा थाना क्षेत्र के इटवा महुलिया गांव के मृतका के पिता रामस्वरूप ने बताया कि पुत्री की शादी वर्ष 2019 में की थी। एक साल पूर्व में विवाद होने पर खुद जाकर समझौता कराया था। कई दिनों से माया की मोबाइल पर बात नहीं कराई गई। वह गर्भवती भी थी। आरोप लगाया कि आए दिन बेटी को ससुराली लोग प्रताड़ित करते थे। मृतका के एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed