फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Prayers sought for peace and relief from Corona

अमन चैन व कोरोना से निजात की मांगी दुआएं

Wed, 21 Jul 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Prayers sought for peace and relief from Corona
ईद उल अजहा मुबारक हो... शहर के कजियाना मोहल्ले में दो बच्चों ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे को कुछ ? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। जिले में कोविड नियमों का पालन करते हुए बकरीद पर्व पर घर व मस्जिदों में नमाज अदाकर मनाया गया। मुस्लिम भाइयों ने अमन चैन व कोरोना महामारी से निजात की अल्लाह से दुआएं मांगी। ज्यादातर लोगों ने घरों में ही कुर्बानी देकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

बुधवार को ईद-उल-अजहा का पर्व मुस्लिम समाज के लोगों ने सौहार्दपूर्वक मनाया। जनप्रतिनिधियों समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने बकरीद त्योहार की मुबारकबाद दी है। हाफिज मुजिबुरर्हमान ने बकरीद का महत्व बताया।
विज्ञापन

बरगढ़ संवाद प्रतिनिधि के अनुसार- कस्बे की मस्जिद में नमाज अदा की गई। मुस्लिमों ने एक दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर हाफिज शहजाद, गुलबदन खान, यूसुफ अली, सफीक खान व अच्चे खान उपस्थित रहे। मऊ व मानिकपुर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार- कस्बा व आसपास के क्षेत्र में भी त्योहार में एक दूसरे को मुस्लिमों ने बकरीद की बधाई दी। एसडीएम नवदीप शुक्ला ने मस्जिदों के आस पास का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजापुर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार- ईद-उल अजहा (बकरीद)का त्योहार को मस्जिद में नमाज अदा कर त्योहारों को भाईचारे से मनाते हुए एक दूसरे को गले मिले। इस मौके पर राजापुर मुस्लिम समाज के अध्यक्ष अतहर नईम ने बताया कि कोरोना के नियमों के आधार पर पर्व मनाया गया।
इस मौके पर तहसीलदार अजय कटियार, सीओ शिवप्रकाश सोनकर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश तिवारी, साबिर अली, मेराजुल हक, महबूब, इकबाल, रईस अहमद, वसीम कुरैशी आदि मौजूद रहेे।

डीएम - एसपी ने मस्जिदों का किया निरीक्षण
चित्रकूट। बकरीद त्योहार के दृष्टिगत जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला व एसपी अंकित मित्तल ने कर्वी शहर की मस्जिदों के आसपास भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि घर पर बंद स्थान पर ही कुर्बानी दे। प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न दें। सफाई पर विशेष ध्यान दें। शासन से जारी गाइड लाइन का पालन करें। ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम पूजा यादव, क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी, शहर काजी मो. सरफराज व मो. लतीफ आदि मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों ने मस्जिदों में नमाज अदा करने आने वालों को पर्व की मुबारकबाद भी दी।

 चित्रकूट के उटारखाने मोहल्ले में कोरोना के चलते घर में ही ईद उल अजहा की नमाज अदा करतीं युवतियां। ?

चित्रकूट के उटारखाने मोहल्ले में कोरोना के चलते घर में ही ईद उल अजहा की नमाज अदा करतीं युवतियां। ?- फोटो : CHITRAKOOT

फोटो- 9- चित्रकूट के कजियाना मोहल्ले में कोरोना के चलते घर में ही पकवान खाने के पहले ईद उल अजहा की नम

फोटो- 9- चित्रकूट के कजियाना मोहल्ले में कोरोना के चलते घर में ही पकवान खाने के पहले ईद उल अजहा की नम- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed