फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   pravasi

गुजरात के वापी से आए 1201 मजदूर

Fri, 29 May 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
pravasi
फोटो- 1- चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर श्रमिक ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म से बाहर जाते प्रवासी - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। गुजरात के वापी शहर से 1201 श्रमिकों को लेकर विशेष ट्रेन चित्रकूट पहुंची। ट्रेन गुरुवार शाम पौने सात बजे आई। इसमें करीब एक दर्जन जिलों के मजदूर थे। जिसमें चित्रकूट के 48 मजदूर शामिल हैं। स्वास्थ्य टीम ने सभी की जांच की। शुक्रवार सुबह इन्हें बसों से गृह जिले रवाना किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश के हजारों मजदूर गुजरात के अलग-अलग शहरों में काम करते हैं। गुरुवार को यह ट्रेन दोपहर 2:45 पर आनी थी लेकिन चार घंटे लेट से पहुंची। ट्रेन से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सबको उतारकर रोडवेज बसों से चित्रकूट इंटर कालेज भेजा गया। यहां उन्हें भोजन दिया गया। इसके बाद सभी का पंजीकरण कराया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी का परीक्षण किया। प्रशासनिक टीम ने मेडिकली फिट लोगों को शुक्रवार सुबह बसों से रवाना किया। यहां प्रमुख रूप से पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, एडीएम गणेश सिंह, उपजिलाधिकारी अश्वनी पांडेय, तहसीलदार दिलीप सिंह, स्टेशन अधीक्षक आरसी यादव, उप स्टेशन अधीक्षक मो अली, आरपी पासवान, कुलदीप श्रीवास्तव, आरपीएफ थाना अध्यक्ष एसके राठी, जीआरपी थाना प्रभारी पीएल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट। ट्रेन से आने वाले अधिकतर प्रवासी आफत के बाद भी अपने गृहस्थी का सामान नहीं छोड़ा। जिसको साथ में लेकर आये है। महोबा की राजकुमारी, चित्रकूट के खंडेहा गांव के रोहित सिंह ने बताया कि मेहनत की कमाई से गृहस्थी का सामान खरीदा है। तीन से चार किमी. पैदल चलने के बाद भी इसको नहीं छोड़ा। मजदूरों में चित्रकूट के अलावा बहराइच,आजमगढ़, देवरिया, प्रयागराज, कौशांबी, फिरोजबाद, शाहजहांपुर, महोबा, बांदा, बरेली, हमीरपुर, फतेहपुर आदि जिलों के श्रमिक शामिल रहे। रोडवेज बसों के चालक-परिचालक भी पूरी मुस्तैदी के साथ मजदूरों को घर पहुंचाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed