फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Prasidgpur measles spread in the village, 45 ill

प्रसिद्घपुर गांव में फैला खसरा, 45 बीमार

Sat, 17 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Sat, 17 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Prasidgpur measles spread in the village, 45 ill
बच्चे को दवा पिलाते एएनएम - फोटो : अमर उजाला
ब्लाक क्षेत्र के प्रसिद्धपुर गांव में खसरे का प्रकोप है। गांव में 45 छोटे-बड़े बच्चे बीमार हैं। गांव में खसरा फैलने की जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग ने छह सदस्यीय टीम गांव भेजकर इलाज शुरू कराया गया। जिसमें डाक्टरों ने माना कि 30 में चिकनपाक्स के लक्षण हैं। बाकी अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं। सभी का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन



 राजापुर रोड किनारे बसे प्रसिद्धपुर गांव में तीन दिनों से खसरे का प्रकोप है। जिसकी जानकारी अन्य गांव वालों को नहीं हो सकी लेकिन शुक्रवार को आधा दर्जन बच्चों की हालत गंभीर होने पर परिजन सीएचसी पहाड़ी इलाज कराने पहुंचे। तब स्वास्थ्य विभाग को भी जानकारी हुई।
विज्ञापन


सभी बच्चों का इलाज कर शनिवार को गांव भेज दिया गया। इसके बाद डा. मुकेश कुमार के नेतृत्व में स्टाफ के रामजी, विनोद सिंह, आशुतोष, एएनएम रीना और आशा देवी की टीम गांव पहुंची। डाक्टर ने बताया कि गांव में चिकनपाक्स के 30 मरीज मिले हैं। इसके अलावा अन्य बुखार या अन्य बीमारी से ग्रसित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा का वितरण कराया गया है। सभी की हालत स्थिर है। रविवार को भी टीम गांव जाकर इलाज करेगी। उधर, ग्राम प्रधान बलराम ने बताया कि खसरे फैलने की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार को ही दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed