{"_id":"61acfc1e2187557aa53b0427","slug":"prajapati-samaj-got-respect-in-the-government-dharamveer-chitrakoot-news-knp66790459","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार मेें प्रजापति समाज को मिला सम्मान : धर्मवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार मेें प्रजापति समाज को मिला सम्मान : धर्मवीर
विज्ञापन
फोटो नंबर- 7-
सरकार मेें प्रजापति समाज को मिला सम्मान : धर्मवीर
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। प्रदेश के औद्योगिक विकास राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार मेें प्रजापति समाज की सहभागिता बढ़ी है।
रविवार को शहर के गल्ला मंडी रोड पर आयोजित स्वजातीय सम्मेलन में प्रदेश के औद्योगिक विकास राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रजापति समाज की सहभागिता बढ़ने के साथ संगठन में भी प्रजापति समाज के लोगों को उचित सम्मान दिया गया है। प्रजापति समाज के लिए माटी कला बोर्ड का गठन किया है। सपा बसपा सरकार में प्रजापति समाज को महत्व नहीं दिया। भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों का सम्मान किया है। भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रामरतन प्रजापति, जगदीश गौतम, रामेंद्र गौतम, दिनेश तिवारी, शानू गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य दशरथ प्रजापति, सरोज प्रजापति, भगवत त्रिपाठी सहित महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष माया देवी मौजूद रहीं।