फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pradhans opened front against VDO

Chitrakoot News: प्रधानों ने वीडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 27 Jun 2024 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Pradhans opened front against VDO
चित्रकूट। ग्राम विकास अधिकारी से परेशान पांच गांव के प्रधानों ने मुख्यालय आकर डीएम को सौंपे पत्र में कहा कि गांव में हो रहे कार्यों में लगे मजदूरों का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं निर्गत करते। इसके अलावा पांच सूत्री मांग पत्र सौंपकर मांग किया कि सचिव को जल्द हटाया जाए। मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर इसकी शिकायत की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को पतौड़ा, करारी, धौरही, मऊ ब, पहाड़िया के ग्राम प्रधान चंदन सिंह, शिवदुलारी, अत्रिमुनि, शिव कुमार, देवीदयाल, भगवानदीन ने सीएम समेत डीएम व विभागीय उच्चाधिकारियों को लिखे पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में सचिव शासन की मंशानुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं। सदस्यों को मीटिंग की धनराशि नहीं दी गई। मांगने पर नजरअंदाज किया जाता है।
विज्ञापन

परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए ग्रामीणों को कर्वी मुख्यालय बुलाते हैं। अवैध तरीके से रुपए भी लिए जाते हैं। समय से प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जाता। विकास कार्यों में किए गए कार्यों की मजदूरी का भुगतान मजदूरों को नहीं करते। निश्चित समय पर गांव में मौजूद नहीं रहते, जिससे विकास कार्य बाधित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक काम के लिए कई बार चक्कर लगाना पड़ता है। उन्होंने मांग किया कि सचिव के कार्यों की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई के साथ ही अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed