फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pradeep Tripathi President and Suresh Singh becomes Secretary

प्रदीप त्रिपाठी अध्यक्ष व सुरेश सिंह बने सचिव

Sat, 16 Sep 2017 11:13 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 16 Sep 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Pradeep Tripathi President and Suresh Singh becomes Secretary
अध्यक्ष पद पर जीते प्रदीप त्रिपाठी व सचिव पद पर जीते सुरेश सिंह। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
चित्रकूट। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में तीन पदों के लिए मतदान के बाद शनिवार को मतगणना हुई। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच आखिरकार अध्यक्ष पद पर प्रदीप त्रिपाठी, सचिव पद पर सुरेश सिंह पटेल व  कोषाध्यक्ष पद पर शिवचंद्र सिंह पटेल विजयी हुए। अन्य पदों पर एक -एक नामांकन होने से निर्विरोध चुना गया है।

  मुख्यालय के कचहरी परिसर में जिला बार एसोसिएशन के लिए हुए मतदान की मतगणना सुबह दस बजे से शुरू हुई। कई चक्र तक अध्यक्ष पद पर प्रदीप व बद्री के बीच कड़ा मुकाबला रहा। आखिरकार प्रदीप कुमार त्रिपाठी को 191 मत मिले जबकि बद्री प्रसाद त्रिपाठी को 169 मत मिले। इस प्रकार प्रदीप त्रिपाठी 22 मत से जीते।
विज्ञापन


तीसरा स्थान लखन लाल चौधरी का रहा जिन्हें 164 मत मिले व रूद्र प्रसाद मिश्रा को 30 मत मिले। सचिव पद पर सुरेश सिंह पटेल 182 मत पाए जबकि विजय प्रकाश त्रिपाठी 169 मत ही प्राप्त कर सके। सुरेश सिंह पटेल ने 13 मतों से जीत दर्ज की। तीसरे स्थान पर शिवशंकर सिंह उपाध्याय को 125 मत और चौथे स्थान पर सुशील मिश्रा को 78 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर शिवचंद्र सिंह पटेल को 240 मत मिले उनके प्रतिद्वंद्वी प्रणव कुमार त्रिपाठी ने 203 मत प्राप्त किया। जिससे शिवचंद्र 37 मतों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा निर्विरोध रूप से 20 वर्ष से अधिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजय निगम,10 वर्ष से अधिक में चंद्र प्रकाश शर्मा व पंकज कुमार उपाध्याय निर्वाचित हुए।।10 वर्ष से कम में कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अशीष कुमार तिवारी व कृष्ण कुमार मिश्रा व संयुक्त सचिव के पद अनुराग सिंह चंदेल, व संयुक्त सचिव प्रशासनिक में शिवनरेश सिंह व संयुक्त सचिव पुस्ताकालय में मूलचंद्र कुशवाहा निर्विरोध घोषित हुए।


निर्र्वाचन प्रक्रिया में इल्डर कमेटी में बुआ राम शुक्ला, केजी गुप्ता, जगदीश प्रसाद मिश्र, रामकिंकर सिंह, रामप्रसाद सिंह व मुख्यनिर्वाचन अधिकारी चंद्रपाल पाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव, चुनवाद प्रसाद, आलोक कुमार त्रिपाठी, अनुजा श्रीवास्तव व मीडिया प्रभारी सीताराम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed