{"_id":"6a2c5adb3a65f4b460043105","slug":"potholes-on-the-jhansi-mirzapur-highway-have-become-deadly-repairs-are-not-being-carried-out-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-132353-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: झांसी- मिर्जापुर हाईवे के गड्ढे बने जानलेवा, नहीं हो रही मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: झांसी- मिर्जापुर हाईवे के गड्ढे बने जानलेवा, नहीं हो रही मरम्मत
Sat, 13 Jun 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12 सेकेटीपी 04 शिवरामपुर में गड्ढों को भरती जेसीबी। संवाद
चित्रकूट। कर्वी से बांदा झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कई स्थानों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों की वजह से वाहन हिचकोले खाते हुए चलते हैं और अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। गड्ढों की वजह से कई वाहन सवारों की मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी गड्ढों का भरान नहीं कराया जा रहा है।
जिले से लेकर बांदा तक हाईवे करीब 100 किमी लंबा है। इसकी मरम्मत कराए हुए तीन साल से अधिक हो गए हैं। मरम्मतीकरण की निर्धारित अवधि भी पूरी हो चुकी है। अब सड़क की ऊपर सतह उखड़ने के साथ गोडा, भैसौंधा, शिवरामपुर, खुटहा, आईटीआई कॉलेज के पास और बैहार सहित अन्य स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। इनकी वजह से सबसे अधिक परेशानी बाइक सवारों को होती है। जो अक्सर गड्ढों में गिर कर घायल हो जाते हैं। चार पहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है।
-- -- -
घटनाएं-- --
-चित्रकूट में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अप्रैल 2024 को अमानपुर के पास अनियंत्रित ट्रक और ऑटो के बीच आमने-सामने भिड़ंत में ऑटो सवार 5 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
- झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर 27 मई 2023 को शिवरामपुर चौकी के पास बाइक अचानक सड़क पर आए सांड से बचने के चक्कर में गड्ढे में गिर गई थी। इससे बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि दो साल का बालक मामूली रूप से घायल हुआ था।
- 24 नवंबर 2023 को बेकाबू डंपर ने झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप कस्बे के पास एक स्कार्पियो में टक्कर मार दी। हादसे में स्कार्पियो सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
- चार फरवरी 2026 को झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार शाम करीब तीन बजे भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर के पास एक आटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया था। दो सवारियों की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए थे।
वर्जन
सड़क की ऊपर सतह उखड़ने लगी है। समयावधि भी पूरी हो चुकी है। जल्द ही इस सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। - अखंड सिंह, सहायक अभियंता, लोनिवि

घटनाएं