फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Potato suffers scorching disease, arhar lentil is in danger

आलू को लगा झुलसा रोग, अरहर मसूर पर खतरा

Wed, 01 Jan 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Potato suffers scorching disease, arhar lentil is in danger
चित्रकूट। ठंड व कोहरे की मार रबी की फसल पर पड़ रहा है। जिसमेें अरहर, मसूर, व चना की फसल पर तो खासा प्रभाव पड़ ही रहा है। सब्जियों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। आलू को झुलसा रोग लगने लगा है। अन्य सब्जियों के पौधों में भी वृद्धि नहीं हो रही है।
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह से भीषण ठंड के साथ कोहरा पड़ रहा है। जिसका असर रबी की फसल में देखने को मिल रहा है। बोई गई फसलों के पौधे वृद्धि नहीं कर रहे हैं। अरहर के पौधे में पाला पड़ने लगा है। सरसों की फसल में माहूं कीट बढ़ने का भी खतरा हो गया है। मसूर की फसल को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

ठंड व कोहरे का असर सब्जियों की फसल में देखने भी मिला रहा है। जिसमें सबसे अधिक असर आलू की फसल पर पड़ रहा है। आलू में झुलसा रोग पकड़ने लगा है। इसके साथ ही टमाटर, लौकी, कद्दू, व प्याज के पौधे पर मौसम का असर पड़ रहा है। जिससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरहर की फसल को अधिक नुकसान
चित्रकूट। कृषि विभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ ने बताया कि मौसम व कोहर का असर रबी की फसलों पर पड़ने लगा है। जिसमें अरहर की फसल पर इसका ज्यादा प्रभाव दिख रहा है। पौधे की पत्तियां सिकुड़ने लगी है। फलियों पर भी इसका असर रहेगा। आगे चलकर दाना छोटे हाेंगे। सरसों की फसल माहूं कीट के लग सकता है। मसूर की फसल के लिए भी नुकसान हो रहा है। बताया कि आलू की फसल में झ़लसा रोग लग रहा है। इसके साथ सब्जी के अन्य पौधों की वृद्धि नहीं हो रही।
फसल बचाने के उपाय
चित्रकूट। विषय वस्तु विशेषज्ञ ने बताया रबी की फसल को कोहरा व पाला से बचाने के लिए बताया कि जिन खेतों में अरहर की फसल लगी हो उस खेतों की सिंचाई करे। इससे पाला नहीं पडे़गा। साथ ही तिहलन की फसल में सल्फर के गोल का प्रयोग करे। आलू को झ़ुलसा रोग से बचाने के लिए रसायन का प्रयोग करे।

पाले से फसल को बचाने के लिए पोटेशिएम नाइट्रेट 13045 का छिड़करे, इसके साथ ही 150 ग्राम डीएपी का घोल बनकार छिड़काव करे। इसके साथ ही एनपीके का 1 प्रतिशत छिड़काव करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed