{"_id":"6a2afe99384dfdcb8d01b574","slug":"possibility-of-rain-within-24-hours-chitrakoot-news-c-211-1-aur1008-146425-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 24 घंटे में बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 24 घंटे में बारिश की संभावना
विज्ञापन
फोटो-30-पसुआ क्षेत्र में खेतों में कटी पड़ी मूंग की फसल।संवाद
मूंग व उड़द की फसल को नुकसान की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
बिधूना। जिले का बृहस्पतिवार अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति लगभग सात किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में लगभग सात मिमी वर्षा होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने 14 जून तक बीच-बीच में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। बारिश की संभावना को देखते हुए किसान खेतों में पड़ी मूंग और उड़द की फसल को भारी नुकसान की आशंका जता रहे हैं।
मौसम विभाग द्वारा 14 जून तक बारिश की संभावना जताए जाने के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। तड़के तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने मौसम में बदलाव तो ला दिया, लेकिन खेतों में कटी पड़ी मूंग और उड़द की फसल के लिए खतरा भी बढ़ा दिया है। कई किसानों ने फसल की कटाई कर खेतों में ही रख छोड़ी है। इस पर बारिश का असर पड़ने की आशंका है।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा लगातार मौसम संबंधी अपडेट जारी किए जा रहे हैं। किसानों को सचेत एप के माध्यम से भी मौसम की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है ताकि वे समय रहते आवश्यक कदम उठा सकें। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने व खेतों में जलभराव की स्थिति से बचाव के लिए आवश्यक प्रबंध कर लें। कृषि विभाग ने किसानों से मौसम संबंधी सूचनाओं पर नजर बनाए रखने और सतर्क रहने की अपील की है।