फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pond digging and waterlogging will help in environmental balance

तालाब खुदाई व जलभराव से पर्यावरण संतुलन में मिलेगी मदद

Sun, 27 Jun 2021 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Pond digging and waterlogging will help in environmental balance
चित्रकूट। जिले में तालाबों की खुदाई व उसमें पानी भराने से पर्यावरण संतुलन में काफी मदद मिल सकती है। इस वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को बुंदेलखंड के चित्रकूट मंडल में 4,480 तालाब बनाने के लिए अनुदान राशि देगी। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी एवं सूखे से पीड़ित बुंदेलखंड में भूमिगत जल स्तर में सुधार तो होगा और साथ ही वर्षा जल संरक्षण के लिए भी यह तालाब वैश्विक पर्यावरणीय समस्या जलवायु परिवर्तन को कम करने में भी सहायक होंगे।
विज्ञापन

पर्यावरणविद गुंजन मिश्रा के अनुसार भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के द्वारा जारी किये गए कम कार्बन जीवन शैली के दस्तावेज के अनुसार अगर 40,000 लीटर वर्षा जल को संरक्षित किया जाए, तो 27 किलोग्राम कार्बन-डाई-ऑक्साइड का उत्सर्जन रोका जा सकता है, यदि इतना ही भूमिगत जल बोरवेल के माध्यम से उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यावरणविद के द्वारा की गयी गणना के अनुसार जिस आयतन क्षमता के लघु व माध्यम तालाब राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित किये गए है। इससे लगभग 73 लाख 44 हजार 800 किलोग्राम कार्बन डाई ऑक्साइड का उत्सर्जन रोका जा सकता है। अगर इसको एक पेड़ द्वारा जितनी कार्बन-डाई-ऑक्साइड अवशोषित की जाती है, उस हिसाब से गणना की जाय तो इतनी मात्रा में कार्बन-डाई-ऑक्साइड अवशोषित करने के लिए लगभग 5 लाख 40 हजार पेड़ो की जरूरत पड़ेगी, यानी 4,480 तालाब लाखों पेड़ो की भूमिका की तरह कार्य करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed