{"_id":"61b79700875ab52ef84826a3","slug":"political-chitrakoot-news-knp669377460","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ, पदयात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने किया बुद्धि शुद्धि यज्ञ, पदयात्रा निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। अन्ना मवेशियों की समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने सोमवार को कर्वी माफी गांव में बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। बाद में गोशाला से पदयात्रा भी निकाली गई। कांग्रेसियों ने कहा कि बांदा जिले के नरैनी तहसील में जिस तरह से मवेशियों को जिंदा दफनाया गया, वह बेहद निंदनीय है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को जिले के कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। कर्वी माफी ग्राम पंचायत की गोशाला से पदयात्रा निकालकर भाजपा हटाओ, मवेशी बचाओ नारा बुलंद किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा अन्ना मवेशियों की वजह से सड़कों पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में बांदा जिले के नरैनी तहसील मे गायों को लाद कर जिंदा दफनाया गया, यह बेहद निंदनीय है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। अन्यथा कांग्रेस सड़कों में उतर कर गौ माता की रक्षा के लिए आंदोलन करेगी।
जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। इस मौके पर अवधेश करवरिया, राकेश वर्मा, विजयमणि त्रिपाठी, महेंद्र सिंह पटेल, विपिन पांडेय, निर्मला भारती, विनय कुमार पाल, कुलदीप मिश्रा, सविता पाल, सुनीता देवी, भगवानदीन, राम बहादुर सिंह, मानवेंद्र सिंह पटेल, विनय कुमार विश्वकर्मा, अनुज दुबे, शिवम मिश्रा, आदित्य मिश्रा, विकास द्विवेदी व देवेंद्र सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।