{"_id":"61bcdb7e588846078a14a10b","slug":"political-chitrakoot-chitrakoot-news-chitrakoot-news-knp670148348","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये चेहरों पर बसपा ने लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये चेहरों पर बसपा ने लगाया दांव
विज्ञापन
चित्रकूट सदर विस से बसपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा ने चित्रकूट सदर से पुष्पेंद्र सिंह और मानिकपुर से बलवीर पाल को प्रत्याशी बनाया है। दोनों प्रत्याशी दल बदलकर बसपा में शामिल हुए हैं। इससे चुनावी माहौल में गर्मी आ गई है।
2017 में सदर चित्रकूट से बसपा ने जगदीश गौतम का टिकट दिया था जो वर्तमान में भाजपा में शामिल हो चुके हैं। मानिकपुर विधानसभा सीट पर पूर्व विधायक चंद्रभान पटेल को टिकट दिया था। इसके बाद इसी मानिकपुर विधानसभा सीट पर 2019 के उपचुनाव में बसपा ने सोनभद्र निवासी राजनारायण निराला कोल को चुनाव मैदान में उतारा था। इस बार के बदले हालात में इन तीनों का टिकट काटा गया है। पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह पटेल का टिकट काटने के पीछे का कारण यह बताया जा रहा है कि उपचुनाव में उन्होंने चुनाव लड़ने में अनिच्छा जताई थी। हालांकि इस संबंध में पूर्व विधायक का कहना है कि ऐसा बिल्कुल नहीं था। वे तो पार्टी के हर आदेश का पालन करने को तैयार रहे हैं। यह निर्णय भी उन्हें मान्य है।
चित्रकूट सदर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह मूल रूप से बसिला गांव निवासी हैं। 35 साल से कांग्रेस पार्टी में रहे और एक बार इसी सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। लखनऊ व इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले एमएएलएलबी पुष्पेंद्र का व्यवसाय कृषि है। दो दिसंबर 2021 को कांग्रेस से मोहभंग होने पर बसपा ज्वाइन की थी।
विज्ञापन
1990 से बसपा से राजनीति की शुरुआत करने वाले सगवारा गांव निवासी बलवीर पाल का लोकसभा चुनाव के दौरान मोहभंग हुआ तो भाजपा में शामिल हुए थे। सूत्रों के अनुसार खास तवज्जो न मिलने पर उन्होंने एक साल पूर्व बसपा में वापसी की। इंटर तक की शिक्षा ग्रहण करने वाले बलवीर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। कोआपरेटिव सोसायटी लोहदा के चेयरमैन रहे। उनका मूल कार्य कृषि है।