फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Policeman accused of raping a minor

Chitrakoot News: पुलिसकर्मी पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप

Tue, 02 Apr 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Policeman accused of raping a minor
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग ने पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यह भी बताया कि कई बार परिजनों के साथ कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराने गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, सीओ सिटी व कोतवाल का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत उनके संज्ञान में आई नहीं है।
विज्ञापन

कर्वी क्षेत्र से सटे एक गांव की किशोरी ने राष्ट्रीय महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग व पुलिस अधीक्षक को लिखे पत्र में दावा किया कि 26 फरवरी को अदालत में बयान दर्ज कराने के बाद तीन सिपाही जांच के नाम पर उसे होटल में ले गए। आरोप लगाया कि वहां एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी देकर छोड़ा कि कहीं शिकायत करोगी तो फर्जी मुकदमा लिखवाकर फंसा देंगे। घर आकर उसने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद से वह कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पत्र लेकर गई लेकिन उसे लौटा दिया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी राजकमल व कोतवाल उपेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसा कोई शिकायती पत्र उनके पास नहीं आया है। मामला फर्जी लगता है। किशोरी के अनुसार मामला कई दिन पुराना भी है, लेकिन इस मामले में पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed