Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   police,train,FIR,rail,station

रीवा एक्सप्रेस दिल्ली में ट्रेन में यात्री का मिला शव

Tue, 23 Mar 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
police,train,FIR,rail,station
मानिकपुर। आनंद विहार से रीवा जाने वाले रीवा एक्सप्रेस के कोच डी 1 के 23 नंबर सीट पर यात्रा कर रहे प्रयागराज जिले के एक यात्री का शव मिला है। सूचना पर जीआरपी पुलिस ने मानिकपुर रेलवे स्टेशन में शव को उतरवाकर पंचनामा किया। जीआरपी मानिकपुर के थानाध्यक्ष रामबरन सिंह ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली की रीवा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे रामसेवक पुत्र स्वर्गीय तुलसीदास राम निवासी रामनाथपुर पोस्ट हनुमानगंज थाना सराय तहसील फूलपुर जिला प्रयागराज का शव मिला है। (संवाद)
विज्ञापन

---------------------------------------
शिक्षक के निलंबन की संस्तुति
मानिकपुर। प्राथमिक विद्यालय खिचरी के शिक्षक मोहित कुमार को जांच के बाद एबीएसए प्रमोद कुमार गुप्त ने निलंबन की संस्तुति कर दी है। उन्होंने बताया कि इस स्कूल के शिक्षक पर आरोप है कि स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लीलता करता है। इस मामल में छात्राओं के परिजनों ने स्कूल आकर शिकायत की थी। (संवाद)
विज्ञापन

-------------------------------------
आश्वासन पर अनशन समाप्त
चित्रकूट। मांगों को लेकर चल रहे क्रमिक अनशन के आठवें दिन डीआईओएस के आश्वासन पर उप्र शिक्षक संघ ठकुराई गुट के पदाधिकारियों ने अनशन समाप्त कर दिया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामनरेश, रमेश प्रसाद पटेल, प्रेमचन्द्र सिंह, शिवशंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------
हमलावरों ने महिला को पीटा, दी तहरीर
चित्रकूट। सदर कोतवाली स्थित शंकरगंज मोहल्ला निवासी बसंती पत्नी बच्चा ने बताया कि सोमवार की रात लगभग दस बजे भाई लाला को बुलाने घर से बाहर गई थी, तभी पहले से खड़े पांच-छह लोगों ने पकड़कर पिटाई शुरु कर दी। शोरगुल मचाने पर भाई लाला, पिता कजरा, भाभी, चाची, बहन मौके पर पहुंच गए तो वे लोग भाग गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी है। (संवाद)
--------------------------------------------------------
डा. लोहिया की जयंती मनाई
चित्रकूट। मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय में डा. राममनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। सपाइयों ने डा. लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस मौके पर पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, सत्यनारायण पटेल, घनश्याम पांडेय आदि मौजूद रहे। (संवाद)

--------------------------------------------
पाइप लाइन से पानी पहुुंचाने के निर्देश
चित्रकूट। जिले के गांव-गांव में पानी उपलब्ध कराने के लिए करोड़ों की लागत से पांच योजनाएं स्वीकृत की गई है। इस काम को शुरू करने के लिए नमामि गंगे योजना के लिए नियुक्त विशेष अधिकारी एडीएम सुनन्दु सुधाकरन ने मंगलवार को निरीक्षण किया। योजना के बारे में जल निगम के अधिकारियों से जानकारी ली और पाइप लाइन से पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके पहले शहर के डाक बंगले में अधिकारियों के साथ बैठक की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed