फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police's SIT investigation continues, tightening screws on helpers

चित्रकूट: पुलिस की एसआईटी जांच जारी, मददगारों पर कस रहा शिकंजा

Fri, 17 Feb 2023 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Police's SIT investigation continues, tightening screws on helpers
चित्रकूट। जिला जेल में विधायक अब्बास अंसारी की उसकी पत्नी निखत बानो की नियमों के विपरीत होने वाली मुलाकातों के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की एसआईटी टीम ने भी कई स्थानों पर पूछताछ की है। इनके मददगारों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। उधर, इस मामले की विशेष जांच करने वाराणसी की एक टीम भी जेल पहुंची है। सीसीटीवी के रिकार्ड से लेकर अन्य स्थानों पर जाकर पूरी स्थिति को जाना है। वायरल हुए ऑडियो की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला जेल रगौली में दस फरवरी को नियमों के विपरीत जेल में मिलने पहुंची उसकी पत्नी निखत बानो को उसके मददगार वाहन चालक को डीएम एसपी ने पकड़ा था। इस मामले में डीआईजी जेल की प्राथमिक रिपोर्ट पर जेल अधीक्षक समेत आठ जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। इसकी जांच के लिए एसपी वृंदा शुक्ला ने एसआईटी गठित की है। जेल प्रशासन इसकी अलग जांच करा रहा है।
विज्ञापन

शहर के कपसेठी में शहर वासी प्रहलाद साहू के घर में किराये से रहने के दौरान निखत बानो व उसके परिजनों से मिलने आने वालों की पहचान फोरेंसिक टीम कर रही है। इस घर के पास स्थित गोपी किशन सहास्त्रबाहु फ्रूड्स कंपनी के कार्यालय के सीसीटीवी के डीवीआर को जांच के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। मकान दिलाने में मदद करने वाले सपा नेता फराज खान की भी पुलिस पूछताछ के लिए तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अब्बास व निखत की मुलाकातें कराने के लिए जेल में मोटी रकम व महंगे गिफ्ट दिए जाते थे। इसे लेकर एक निलंबित अधिकारी के कार खरीदे जाने को भी इससे जोड़ा जा रहा है। कार खरीदने वाली दुकान से इसके कागजात व भुगतान की जानकारी की जा रही है।

इसके अलावा कुछ दिन पूर्व वायरल एक ऑडियो भी चर्चा में है। इसमें दो लोग आपस में बातक करते सुने जाते हैं कि निखत ने चार लाख रुपये लाकर अब्बास को दिए हैं। इस ऑडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता। इस संबंध में जेल अधीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि ऑडियो को लेकर इसे जांच के लिए भेजा गया है। उधर वाराणसी की जांच टीम ने गुरुवार को जेल परिसर व इसे मामले से जुड़ी कड़ियों को जोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed