{"_id":"69bc3f1ef2a21140f10e03ea","slug":"police-officer-present-in-line-on-charges-of-90-thousand-transactions-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-128526-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 90 हजार लेनदेन के आरोप में कोतवाल लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 90 हजार लेनदेन के आरोप में कोतवाल लाइन हाजिर
Thu, 19 Mar 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। ओवरलोड ट्रक छोड़ने के मामले में एक दुकानदार के खाते में 90 हजार रुपये डलवाने व अन्य कार्यों में लापरवाही के आरोप में एसपी ने सदर कोतवाल श्याम प्रताप पटेल को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने यह कार्रवाई जांच के बाद की है। मंगलवार की शाम को सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया था।
वायरल स्क्रीनशॉट में एक कंप्यूटर व मोबाइल दुकानदार के खाते में 90 हजार रुपये आने का जिक्र था। इसमें आरोप लगा था कि यह राशि पुलिस ने दो ओवरलोड ट्रकों को छोड़ने के बदले दुकानदार के खाते में डलवाई थी। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने इस मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए। बताया कि वायरल स्क्रीनशॉट की जांच अभी जारी है। हालांकि, जांच में अभी तक कोई खास तथ्य नहीं मिले हैं।
कार्रवाई केवल एक मामले पर आधारित नहीं है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लाइन हाजिर करने का मुख्य कारण ओवरलोड ट्रक मामले की जांच के साथ अन्य घटनाओं में बरती गई लापरवाही है। कोतवाल श्याम प्रताप पटेल पर परिक्रमा मार्ग में हुई लूट और चोरी सहित कई घटनाओं को गंभीरता से न लेने का आरोप है। इन मामलों में उनकी ढिलाई सामने आई थी। इसी कारण विभाग को यह कार्रवाई करनी पड़ी।