फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police hands empty even on the third day, interrogation continues

Chitrakoot News: सरैंया(चित्रकूट)।

Wed, 05 Apr 2023 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 05 Apr 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Police hands empty even on the third day, interrogation continues
सरैंया(चित्रकूट)। सदर कोतवाली अंतर्गत खरौंध गांव के डेरे में किसान की हत्या मामले में तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सर्विलांस के सहारे हत्यारोपियों की तलाश की मुहिम चल रही है। इसके अलावा पुलिस की दो टीमें मृतक के परिजनों से उनके इतिहास व उनके बाहर रहने वाले रिश्तेदारों से भी संपर्क कर रही है। खासकर परिजनों व आसपास रहने वाले संदिग्धों की हैंड राइटिंग का भी मिलान हो रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि खरौंध निवासी किसान प्यारे लाल (62) का शव उसके खेत के पास बने डेरे में रविवार की सुबह मिला था। प्रथम दृष्टया माना गया था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। उसके शव के पास डंडे व चारपाई का पावा समेत कई संदिग्ध चीजें बरामद हुई थीं। हत्यारोपियों ने दीवार पर एक मोबाइल नंबर व तीन लाख रुपये पुलिया के पास पहुंचाने की बात लिखी थी।
विज्ञापन

कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही इसका खुलासा होगा। उधर पुलिस टीम ने मृतक के परिजनों व रिश्तेदारों से भी पूछताछ की है। उनकी हैंड राइटिंग का मिलान किया है। मोबाइल नंबर तो लिखा किसी अन्य था जो जांच पड़ताल में अब तक साबित हुआ है कि यह गलत नंबर लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विश्वास द्विवेदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed