{"_id":"c098ac3a6ed7193788ecf9202fa84bf8","slug":"police-fear-lock-cowering-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भय से ताला बंद कर दुबके ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भय से ताला बंद कर दुबके ग्रामीण
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
०प्रधान पद के चुनाव के दौरान मतदान के एक दिन पूर्व गांव में हुए बवाल
विज्ञापन
मामले में सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने ग्रामीणों को सांत्वना दी। सांसद ने
पुलिस की कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि
कोई बेगुनाह को जेल नहीं जाएगा। अगर ऐसा हुआ तो आंदोलन होगा। सभी ग्रामीण
निर्भय होकर गांव में रहे।
बता दें कि आठ दिसंबर की शाम को कुछ ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी प्रभुनाथ यादव पर स्वजातीय प्रत्याशी के पक्ष में अन्य प्रत्याशियों को परेशान करने का आरोप लगाकर चौकी में प्रदर्शन किया था।
इस मामले में पुलिस ने लगभग डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जिसमें 47 नामजद हैं। 15 लोगों को जेल भी भेजा गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस अज्ञात के नाम पर निर्दोष ग्रामीणों को जेल भेज रही है। आए दिन पुलिस छापे मारती है। इससे भयभीत ग्रामीण जान बचाए घूम रहे हैं। कुछ लोग घरों मे ताला जड़कर रिश्तेदारों के घर में शरण लिए हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर सांसद भैरों प्रसाद मिश्र शनिवार को गांव पहुंचे।
उन्होंने पुलिसिया कार्यशैली की निंदा कर डीआईजी से मोबाइल द्वारा घटना की जानकारी दी।