फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Poisoners took away Rs. 1.5 lakh for truck drivers by feeding them intoxicants

Chitrakoot News: नशीला पदार्थ खिला ट्रक चालकों के लिए डेढ़ लाख ले गए जहरखुरान

Sat, 30 Nov 2024 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Poisoners took away Rs. 1.5 lakh for truck drivers by feeding them intoxicants
चित्रकूट/पहाड़ी। मौरंग खाली कर लौट रहे दो ट्रक चालकों को जहरखुरानों ने होटल में नशीला पदार्थ खिलाकर लगभग डेढ़ लाख रुपये ले उड़े। शनिवार की सुबह लोगों ने ट्रक चालकों को बेहोशी हालत में राजापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के बैहार गांव निवासी रामकिशोर (25) व रामजस (30) नहरा गांव के कृष्णा त्रिपाठी व रामप्रकाश के ट्रक चलाते हैं। ट्रक में खलासी हरदुआ पोखरी नया गांव निवासी तुलसी व बिसंडा के थनैल गांव निवासी राजकुमार भी थे। शनिवार को बताया कि शुक्रवार को ट्रक में मौरंग लेकर जौनपुर के बादशाहपुर खाली करने गए थे। देर शाम कर्वी लौट रहे थे। राजापुर स्थित ढाबा पर खाना खाया। वहां से चलने के बाद ड्राइवरों को नींद आने पर पहाड़ी के पास ट्रक खड़े कर सो गए। सुबह लोगों ने दोनों ट्रक चालकों व खलासी को बेहोशी हालत में देखा तो अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पीडि़तों ने बताया कि आशंका है कि खाना खाने के दौरान जहरखुरानों ने खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया। रुपये लूट कर भाग गये हैं। भाड़े के लगभग डेढ़ लाख रुपये थे, जिन्हें जहरखुरान ले गये। घटना की जानकारी थाना पहाड़ी में दी है। थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला राजापुर क्षेत्र का है इसके बाद भी पूरे मामले की जांच क्राइम इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed