फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Players got lawn tennis court

फोटो नंबर- 9 व 10

Sat, 15 Jan 2022 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Players got lawn tennis court
फोटो-10- स्टेडियम में लान टेनिसकोर्ट का लोकार्पण करते प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह साथ में मौजूद ड? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। चुनाव की गहमागहमी के बीच शनिवार को जिले के नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट का लोकार्पण किया। खिलाड़ियों के साथ मैच खेलकर जीत भी दर्ज की।
विज्ञापन

17 लाख में बने कोर्ट के लोकार्पण के बाद नोडल अधिकारी ने खिलाड़ियों को वैक्सीनेशन और मतदान के लिए भी प्रेरित किया। कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है कि शत प्रतिशत मतदान हो। कहा कि मतदान और वैक्सीनेशन का लक्ष्य हासिल करने के लिए जनता के सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है। कहा कि खिलाड़ी कोर्ट में लॉन टेनिस का अभ्यास कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया कि टेनिस कोच की व्यवस्था भ की गई है। सीडीओ अमित आसेरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रदीप कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार व उप जिला क्रीड़ा अधिकारी सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहिता का उल्लंघन नहीं : सीडीओ
सीडीओ अमित आसेरी ने कहा कि कोर्ट के लोकार्पण से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है। टेनिस कोर्ट डीएम की अनुमति से क्रिटिकल गैप फंड से बनाया गया है। इससे किसी राजनीतिक दल और सरकार का वास्ता नहीं है। मतदान बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत यह किया गया है।

इनसेट
बुुंदेलखंड का दूसरा कोर्ट
लॉन टेनिस का बुंदेलखंड में कोई खास प्रोत्साहन नहीं है इसे देखते हुए इस क्षेत्र में खिलाडियों को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। सीडीओ ने बताया कि पूरे बुंदेलखंड में लॉन टेनिस का सिर्फ झांसी में कोर्ट था। अब चित्रकूट में यह दूसरा कोर्ट बनाया गया है। इसके कोच के आने के बाद प्रतिभाएं तैयार होंगी और प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed