फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Plant trees to control pollution

प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगाएं पौधे

Sun, 05 Jun 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Plant trees to control pollution
फोटो-5-पर्यावरण दिवस पर राजापुर में गोष्ठी में संबोधन करते सांसद आरके सिंह पटेल। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
राजापुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजापुर कस्बे में गोष्ठी कर यमुना नदी के किनारे पौधरोपण किया गया। यहां सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि प्रकृति से खिलवाड़ करने के कारण ही बीमारियां बढ़ रही हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी को पौधे लगाने चाहिए। एक पौधा लगाना दस पुत्रों के समान होता है। जल संरक्षण के लिए जिले में 75 सरोवर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक मानिकपुर अविनाश द्विवेदी ने कहा कि छोटी-छोटी नदियों की सफाई कर उनके किनारे पौधे लगाए जाएं। मानिकपुर क्षेत्र में पेड़ों के कटान को रोका जाए। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार ने कहा कि प्रत्येक परिवार को पांच पौधे लगाने चाहिए। प्रत्येक ग्राम पंचायत में हरिशंकरी का पौधा लगाया गया। पर्यावरण संतुलन के लिए कार्य करने वाले युवकों को सम्मानित भी किया गया। संचालन साकेत बिहारी ने किया। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी आरके दीक्षित, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, उपप्रभागीय वनाधिकारी उषा देवी, उपजिलाधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, जिला जेल रगौली में कैदियों ने 200 पौधे लगाए। कारागार अधीक्षक अशोक कुमार सागर ने कहा कि सभी को पौधे लगाने चाहिए। बरगढ़ के राजकीय इंटर कालेज में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर रोहित द्विवेदी, सोमिल केसरवानी, चंद्रप्रकाश, सतेंद्र कुमार, दिनेश विश्वास, महेंद्र आदि ने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed