फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pits will welcome the pilgrims

Chitrakoot News: तीर्थयात्रियों का स्वागत करेंगे गड्ढेे

Mon, 21 Oct 2024 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Pits will welcome the pilgrims
चित्रकूट। दीपदान मेला कुछ ही दिनों बाद शुरू होने वाला है। मेले में 25 से 30 लाख तीर्थ आते हैं, लेकिन हाईवे से लेकर शहर की प्रमुख पांच सड़कों के गड्ढे अभी तक नहीं भरे गए। ये गड्ढे राहगीरों की कमर तोड़ रहे हैं। इससे आए दिन हादसे भी होते हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय कर्वी राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कलक्टेट रोड, मिशन रोड, बाई पास भैरो पागा रोड सहित कर्वी -पहाड़ी मार्ग में कई स्थानों पर गड्ढे हैं। कलक्ट्रेट रोड की हालत सबसे अधिक खराब है। सड़क पर गड्ढे के साथ ही गिट्टी भी उखड़ गई है।
विज्ञापन


इसी तरह से राष्टीय राजमार्ग पर धनुष चौराहे के पास भी गड्ढे है। मिशन रोड पर भी कई स्थानों पर गड्ढे हैं। एलआईसी तिराहे पास गड्ढे हैं। कर्वी-पहाड़ी मार्ग की हालत खस्ता है। एक मात्र बाइपास रोड पर कई स्थानों में सड़क उखड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मऊ के अहिरी मोड़, शहर के ट्रैफिक चौराहे के पास, कलक्ट्रेट से हवाई पट्टी मार्ग, सदर रोड व भैरो पागा मार्ग से ही लाखों तीर्थयात्री दीपदान मेले में आते हैं, लेकिन इन सड़कों की सुध नहीं ली जा रही है। जहां भी गिट्टी डाली गई है वह तितर-बितर हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed