{"_id":"62420ef58c20420b9b3b391d","slug":"pipeline-broken-for-a-fortnight-problem-in-seven-villages-chitrakoot-news-knp688055614","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पखवाड़े से पाइप लाइन टूटी, सात गांवों में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पखवाड़े से पाइप लाइन टूटी, सात गांवों में दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। गर्मी बढ़ते ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की समस्या भी बढ़ गई है। कहीं पाइप लाइन में रिसाव तो कहीं मशीनों में खराबी के चलते पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। सदर विकास खंड के बालापुर माफी गांव से सटे आधा दर्जन गांवों में लोग हैंडपंप से पानी लाने के लिए मजबूर हैं।
सदर विकास खंड क्षेत्र के बालापुर माफी, बंदर कोल, खोही, रजौला, बरमपुर, खोही, संग्रामपुर गांवों में नलकूप के मध्यम से पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति होती है। जब से गर्मी की शुरूआत हुई है, पानी की आपूर्ति आए दिन बाधित रहती है। पांच दिन से तो एक भी बार पानी की आपूर्ति नहीं हुई।
बालपुर माफी गांव के भैयालाल, राजा पटेल, प्रेम सिंह, सुखनिधान, संतोष सिंह, राजेश कुमार, अशोक व अरुण आदि ने बताया कि पेयजल की समस्या इस समय अधिक है। 15 दिनों से इन सात गांव की आपूर्ति प्रभावित है। सुबह-शाम हैंडपंप पर भीड़ हो रही है। कई बार इस समस्या से जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत भी कराया जा चुका है।
विज्ञापन
जल संस्थान के अवर अभियंता रवि कुमार का कहना है कि पाइप लाइन के रिसाव को ठीक करने का कार्य कर्मचारी कर रहे हैं। 15 दिनों से पानी की आपूर्ति की दिक्कत गलत है। बीच में कई दिन आपूर्ति हुई। इधर, पांच दिन से जरूर दिक्कत आई है। जल्द ही इसमें सुधार कराया जाएगा।