{"_id":"6a2c5a1a8caf0d181500743a","slug":"pilgrims-stranded-by-floods-at-ramghat-sdrf-saves-their-lives-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-132344-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रामघाट पर बाढ़ में फंसे श्रद्धालु, एसडीआरएफ ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रामघाट पर बाढ़ में फंसे श्रद्धालु, एसडीआरएफ ने बचाई जान
Sat, 13 Jun 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12 सीकेटीपी 02 पूर्वाभ्यास के दौरान मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ में फंसे युवक को निकालती एसडी
चित्रकूट। धर्मनगरी के रामघाट और तुलसी घाट पर कुछ श्रद्धालु स्नान करने गए थे। पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार वर्षा से अचानक वहां पर बाढ़ आ गई और दो श्रद्धालु उसमें फंसकर डूबने लगे। यह देख अन्य साथियों ने शोर मचाया। इस पर शोरगुल को सुनकर फौरन एसडीआरएफ टीम पहुंची और कुछ ही देर में वहां पर एंबुलेंस भी पहुंच गई। यह देख लोग सकते में आ गए।
मालूमात करने पर पता चलता है कि धर्मनगरी के रामघाट और तुलसी घाट पर संभावित बाढ़ से निपटने का पूर्वाभ्यास चल रहा था। पहले लोग हैरान हुए, फिर बाद में राहत की सांस ली। आनन-फानन टीम ने फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला और उनका फौरी-तौर पर उपचार किया। पूर्वाभ्यास में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) चंद्रशेखर, तहसीलदार सदर के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस बल, आपदा राहत दल और अन्य संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।