फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pilgrim dies due to drowning in Mandakini

तीर्थयात्री की मंदाकिनी में डूबने से मौत

Sat, 02 Nov 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pilgrim dies due to drowning in Mandakini
चित्रकूट। दर्शन करने आए मुरैना के तीर्थयात्री की मंदाकिनी नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी होते ही पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें नदी से बाहर निकालकर जानकीकुंड अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मुरैना निवासी मनोज कुमार अग्रवाल (48) पुत्र गोपीचंद्र शनिवार को अपने दोस्त पवन कुमार के साथ चित्रकूट दर्शन करने आए थे। पवन ने बताया कि वह दोनोें प्रमोदवन के पास शाम को नहा रहे थे अचानक मनोज का पैर फिसला और वह नदी में गिरे। कुछ देर तक किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। आसपास मनोज के न दिखने पर स्थानीय लोगाें की मदद से नदी में ढूंढा गया। इसी बीच नया गांव थाना प्रभारी संतोष तिवारी हमराहियों के साथ पहुंचे। नदी से मनोज को निकाल कर जानकीकुंड अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed