{"_id":"699de9515f4f94fd2f06b5ca","slug":"photographers-attacked-during-wedding-photoshoot-camera-worth-rs-25-lakh-snatched-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-127550-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: शादी में फोटो शूट के दौरान फोटोग्राफरों पर हमला, ढाई लाख का कैमरा छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: शादी में फोटो शूट के दौरान फोटोग्राफरों पर हमला, ढाई लाख का कैमरा छीना
Tue, 24 Feb 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। भैरोपागा मार्ग पर एक शादी समारोह में फोटोग्राफरों पर हमला कर ढाई लाख रुपये से अधिक कीमत का कैमरा छीन लिया गया। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट फोटोग्राफर एसोसिएशन ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
फोटोग्राफर आशीष कुमार ने बताया कि शनिवार रात वे अपने सहयोगियों के साथ एक शादी में फोटो शूट कर रहे थे। इसी दौरान दूल्हा पक्ष के चार युवकों ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में रजनीश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। हमलावरों ने वीडियो कैमरा तोड़ दिया और करीब ढाई लाख रुपये का कैमरा छीनकर फरार हो गए।
पीड़ित ने रविवार को कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन कोई संतोषजनक सुनवाई नहीं हुई। एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज दर्ज कर सख्त कार्रवाई और छीना गया कैमरा बरामद करने की मांग की। इस मौके पर गोविंद श्रीवास्तव, राजू, जुबैद आलम सहित बड़ी संख्या में फोटोग्राफर मौजूद रहे।