{"_id":"5e0e33ed8ebc3e881043a752","slug":"petty-looted-to-electric-worker-in-broad-daylight-chitrakutt-news-knp535938160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े सरेराह विद्युत कर्मचारी को पीट लूटी नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े सरेराह विद्युत कर्मचारी को पीट लूटी नगदी
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के तरौंहा मार्ग पर विद्युत विभाग में कार्यरत कर्मचारी को ड्यूटी पर जाते समय दिनदहाड़े अज्ञात युवकों ने रोककर गाली गलौज की। विरोध पर उसे डंडे व लात घूंसे से पीटा फिर मोबाइल समेत 14 हजार रुपये लेकर भाग निकले। आसपास के लोगों ने आकर उसकी जान बचाई। कर्मचारी ने कोतवाली में तहरीर दी है।
बिजली विभाग के कर्मचारी तरौंहा निवासी मो. हनीफ पुत्र मो. हफीज ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से ड्यूटी पर धुसमैदान स्थित कार्यालय जा रहा था। कच्ची छावनी के पास अज्ञात पांच युवकों ने हाथ में डंडा लेकर उसकी बाइक रूकवाई। बताया कि उसने बाइक न रोक आगे बढ़ाने का प्रयास किया तो एक युवक ने डंडे से मार दिया जिससे अनियंत्रित बाइक समेत वह सड़क पर गिर पड़ा।
पीड़ित के अनुसार इसके बाद आरोपियों ने उसे मारपीट कर मोबाइल व नगदी लूट ली। आसपास के कुछ लोगों ने आकर इसका विरोध किया तो आरोपी गाली देते हुए भाग निकले। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में जाकर एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।