फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Performed the grand aarti of Yamuna on the lines of Varanasi.

Chitrakoot News: वाराणसी की तर्ज पर यमुना की महाआरती की

Fri, 27 Feb 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 27 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Performed the grand aarti of Yamuna on the lines of Varanasi.
फोटो न- 27सीकेटीपी 17 राजापुर ​स्थित यमुना नदी पर आरती करते पुजारी। संवाद
राजापुर। महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि राजापुर में यमुना के तट पर वाराणसी की तर्ज पर महाआरती का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।
विज्ञापन


जिला गंगा समिति रानीपुर टाइगर रिजर्व के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-पाठ और एक संगीत संध्या भी हुई। इस दौरान श्रद्धा, संस्कृति और जन जागरूकता का समन्वय देखने को मिला। जिलाधिकारी फूलचंद्र यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी आरती की। घाटों को दीपों से सजाया गया। जिला गंगा समिति ने बैनरों के माध्यम से यमुना, गंगा और सहायक नदियों को निर्मल बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

लोगों से कचरा निर्धारित स्थानों पर डालने और नदी को केवल जलधारा नहीं, बल्कि अपना जीवन साथी समझने का आह्वान किया गया। इस मौके पर गोपाल कृष्ण गुप्ता, रामअवतार, शिवम, दीपमणि द्विवेदी, सतीश चंद्र मिश्र, रामप्रसाद गर्ग, राधेश्याम सोनी, धीरेंद्र मिश्रा, शिवपूजन गुप्ता, तरिणी कुमार शुक्ला, अशोक सोनकर सहित आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed