{"_id":"5dc1c357096fd8412d541fc6dedfe515","slug":"people-took-out-procession-due-to-electricity-cricess-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट के विरोध में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट के विरोध में निकाला जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Sat, 08 Aug 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली संकट के विरोध में व्यापार मंडल की अगुवाई में शनिवार देर शाम व्यापारियों और अन्य नागरिकों ने उपकेंद्र तक जुलूस निकाला और फिर वहीं धरना दिया। चार घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के दौरान व्यापारी विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। एसडीएम गुलाब सिंह ने लोगों को सोमवार तक आपूर्ति दुरुस्त होने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मऊ और आसपास के इलाकों में बिजली कटौती और लो वोल्टेज से लोग परेशान हैं। पेयजलापूर्ति भी बाधित है। लोगों का कहना है कि पंद्रह दिन से उनको पानी नहीं नसीब हो रहा। शनिवार शाम व्यापार मंडल के सौरभ रस्तोगी की अगुवाई में व्यापारियों और कसबे के बाशिंदों ने बस स्टैंड से उपकेंद्र तक जुलूस निकाला।
विज्ञापन
उपकेंद्र के पास ही धरना दिया। कहा कि अगर चौबीस घंटे में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। वहां पहुंचे एसडीएम गुलाब सिंह को ज्ञापन दिया। एसडीएम ने भरोसा दिया कि सोमवार तक सुधार होगा। इस संबंध में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बात भी की है। इसके बाद लोग शांत हुए। मौके पर शारदा अग्रहरि, राहुल, शंकर जायसवाल, शिवम केशरवानी, लवलेश सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन