फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   People taking out a procession.

Chitrakoot News: चित्रकूट में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

Tue, 15 Apr 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
People taking out a procession.
शोभायात्रा निकालते लोग।  - फोटो : संवाद
चित्रकूट/राजापुर/मानिकपुर/मऊ/शिवरामपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कलक्ट्रेट सहित सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम हुए। राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माला पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। डीएम ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने आजादी के बाद संविधान की संरचना की तो नागरिकों को सम्मानपूर्वक समानता का जीवन जीने का अधिकार मिला। डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, एडीएम उमेश चंद्र निगम, एडीएम (न्यायिक) राजेश प्रसाद, एडीएम नमामि गंगे वंदिता श्रीवास्तव, एसडीएम राकेश कुमार पाठक, आलोक सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। जिला सूचना कार्यालय में लेखाकार मोहन कुमार श्रीवास्तव, रामरूप पटेल ने भारत रत्न बाबा साहब की जयंती मनाई।इसे अलावा एसपी कार्यालय सहित सभी थाना व चौकी में मनाई गई।
विज्ञापन

एसपी अरुण कुमार सिंह और एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किया।
भाजपा ने नगर के ट्रांसपोर्ट नगर में डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने कहा कि डाॅ. आंबेडकर विधिवेत्ता, अर्थ शास्त्र, राजनीतिज्ञ, लेखक और समाज सुधारक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने कहा कि बाबा साहब सभी वर्गों के मसीहा थे। भीमराव अंबेडकर की जयंती सांसद व पूर्व विधायक की मौजूदगी में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। साथ ही पहाड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत नहरा में डॉ. अंबेडकर का जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद विचार गोष्ठी की गई।
जिलाध्यक्ष शिव शंकर सिंह यादव ने कहा कि समाज में फैले छुआछूत, जातिवाद और असमानता के खिलाफ आवाज उठाने वाले, सामाजिक सुधारों के लिए आजीवन संघर्ष किया था।

सांसद कृष्णा पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्भय सिंह पटेल, मानसिंह पटेल, नरेंद्र यादव ने भी विचार व्यक्त किए। उधर, बसपा ने पुरानी कोतवाली का मैदान में डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया और कार्यक्रम आयोजित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed