{"_id":"4953e55ea461ec95e04cba8bb8061835","slug":"people-see-the-police-ran-up-burning-furnace-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस देख जलती भट्टी छोड़ भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस देख जलती भट्टी छोड़ भागे लोग
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 21 Dec 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब बनाने वाले स्थानों पर पुलिस ने सोमवार को
विज्ञापन
छापेमारी की। पुलिस को देखते ही सभी जलती भट्टी छोड़कर भाग निकले। मौके पर
लगभग 50 कुंतल लहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
बाद में लहन को नष्ट कराया गया। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष केपी दुबे ने सोमवार को थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर छापेमारी की। नदी किनारे रइयापुरवा के पास जैसे ही पुलिस टीम पहुंची तो वहां पर भगदड़ सी मच गई।
जलती भट्टी छोड़कर लोग भाग निकले। पुलिस कर्मियों ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। मौके पर पुलिस ने लगभग दो दर्जन भट्टियां तोड़कर बरामद 50 कुंतल लहन नष्ट कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।