{"_id":"689a296b50bd3cb6030a4372","slug":"patients-suffering-from-viral-fever-cough-and-cold-increased-after-rain-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-119157-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बारिश के बाद बढ़े वायरल बुखार, खांसी-जुकाम के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बारिश के बाद बढ़े वायरल बुखार, खांसी-जुकाम के मरीज
Mon, 11 Aug 2025 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
06फोटो 1 सीकेटीपी 3- परिचय- जिला अस्पताल में इलाज कराने केलिए पर्चा कटवाने को लाइन में मौजूद मर
चित्रकूट। जनपद में हुई लगातार बारिश के कारण वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को खुले सरकारी अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुल 1350 पर्चे काटे गए। इसमें सबसे ज्यादा 600 मरीज वायरल बुखार के रहे। डाॅक्टर को दिखाने के लिए मरीज दिनभर परेशान रहे। यहीं हाल दवा लेने में रहा। सुबह से लेकर दोपहर तक लाइन कम नहीं हुई।
जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से ही मरीजों की संख्या बढ़ने लगी थी जो दो बजे तक लगी रही। मरीजों को पूरा पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने में बहुत समय लगा। इससे मरीजों को परेशानियां भी उठानी पड़ी। पर्चा कटवाने के लिए करीब एक घंटे बाद ही मरीज का नंबर आया। इसके बाद डाॅक्टर को दिखाने में भी घंटों लग गए। फिर दवा लेने में भी परेशानियां कम नहीं थी। लाइन में लगने के बाद भी दवाएं मिली। एक मरीज को पूरा इलाज कराने में करीब चार घंटे का समय लगा।
पर्चा कटवाने की लाइन में लगे राजेश कुमार ने बताया कि एक घंटा हो गए हैं। अब नंबर आने वाला है। यहीं हाल रहा तो इलाज भी नहीं हो पाएगा। इसी तरह डाॅक्टर कक्ष के बाहर खड़ी रामसखी देवी ने बताया कि उसके पैर में दिक्कत है। खड़े होने में भी परेशानी होती है। यहां तो इलाज कराने में बहुत परेशानी हो रही है। लगता है लौट जाऊं। सीएमएस डाॅ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है। सभी का इलाज किया जाता है। भीड़ अधिक होने के कारण कुछ समय तो लगता है।