{"_id":"601446b28ebc3e2c4a28b90b","slug":"participation-of-workers-will-bring-success-chitrakutt-news-knp6087384182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं की सहभागिता से ही मिलेगी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं की सहभागिता से ही मिलेगी सफलता
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। भारतीय जनता पार्टी के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्यकर्ताओं से दिन रात काम करने को कहा। कहा कि कार्यकर्ताओं के सक्रिय सहभाग से ही सफलता सुनिश्चित है ।
शुक्रवार को मानिकपुर के वनवासी कल्याण आश्रम परिसर में बैठक के दौरान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने पंचायत चुनाव से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। पंचायत चुनाव के जिला संयोजक बद्री विशाल त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है।
जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने कहा कि पंचायतों की भूमिका विकास को धरातलीय स्वरूप देने में महत्वपूर्ण है। मंडल प्रभारी दिनेश तिवारी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने गांव व बूथ पर जनजागरण अभियान चलाकर जनता को जागरूक करें। महामंत्री सच्चिदानंद द्विवेदी ने संचालन किया।
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष गणेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। पंचायत चुनाव सह संयोजक महेंद्र कोटार्य, जिला महामंत्री राजेश जायसवाल, राघवेन्द्र सिंह, जिला मंत्री मनोज तिवारी, विश्वास बाबू द्विवेदी, राजेश्वरी द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष महेश केशरवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष दरबारी लाल त्रिपाठी, पुरुषोत्तम अग्रहरि, अभिलाष जायसवाल, शोभित केशरवानी, विनोद द्विवेदी व सुदेश पांडेय आदि मौजूद रहे।