{"_id":"5852deca4f1c1b7c7c64a4e7","slug":"participants-got-hot-snack-food","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रतिभागियों को मिला गरमागरम नाश्ता-भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभागियों को मिला गरमागरम नाश्ता-भोजन
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय रैली के दौरान प्रतिभागियों को पंक्तिबद्ध बैठाकर भोजन कराया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्रतिभागियों को भोजन व नाश्ता से लेकर ठहरने व आवागमन की तमाम अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा लेकिन दूसरे दिन इन व्यवस्था में सुधार हुआ।
अमर उजाला में खबर छपने के बाद प्रतियोगिता के संयोजक से लेक र आयोजकों ने प्रतिभागियों के लिए प्रतियोगिता परिसर में ही गर्मागरम नाश्ता व भोजन का इंतजाम किया। ठहरने वाले स्थानों पर सर्दी से बचने के पर्याप्त इंतजाम किए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य और सुरक्षा के भी इंतजाम किए।
गौरतलब है कि धर्मनगरी के पोद्दार इंटर कालेज परिसर में तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पहले दिन बांदा, हमीरपुर व महोबा समेत मेजबान चित्रकूट जिले के प्रतिभागियों ने कई अव्यवस्थाएं बताई थीं।
विज्ञापन
ढाई घंटे तक परेड के लिए मैदान के ट्रैक पर बैठे प्रतिभागियों को पानी तक नसीब नहीं हुआ था। असमतल ट्रैक और ठहरने की भी पर्याप्त व्यवस्था की शिकायत टीम के संचालकों ने की थी। जिसकी खबर अमर उजाला में गुरुवार के अंक में प्रकाशित की गई थी
। खबर का असर यह हुआ कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार की प्रतियोगिता शुरू होने के पहले ही आयोजकों ने सभी टीमों के प्रतिभागियों को नाश्ता से लेकर रजाई गद्दे और आवागमन के साधन मुहैया कराए।। सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देकर सुबह ही प्रतिभागियों को नाश्ता दिलाया गया।
इस दौरान प्रतियोगिता स्थल पर ही भोजन बनवाने का इंतजाम किया गया। लंच पैकेट वाली व्यवस्था को स्थगित कर दिया गया। दूसरे दिन प्रतिभागियों ने बताया कि गरमागरम नाश्ता, भोजन मिला है। पानी का भी पर्याप्त इंतजाम किया गया। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता शुरू होने के पहले ही सबको पर्याप्त इंतजाम करने को कहा गया था।