फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Part-time instructors assigned by memorandum addressed to the PM

अंशकालिक अनुदेशकों ने पीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Thu, 25 Jun 2015 10:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Thu, 25 Jun 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
Part-time instructors assigned by memorandum addressed to the PM

परिषदीय अंशकालिक अनुदेशकों ने उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की अगुवाई में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र से मुलाकात कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर अपनी समस्याओं पर सुनवाई करने की गुहार की है।

विज्ञापन


एसोसिएशन के जिला महामंत्री जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जिले के अनुदेशक सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति से परेशान हैं। परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कला, शिक्षा, शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा तथा कार्य अनुभव शिक्षा के अंशकालिक अनुदेशकों का वर्ष 2013 में चयन होने के बाद पांच दिवसीय प्रशिक्षण तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी श्यामसुंदर यादव का कहना था कि एक तरफ भारत सरकार खेल में भारत रत्न दे रही है, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, दूसरी तरफ प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में खेल गतिविधियां शून्य हैं, संकुल रैलियां समाप्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुदेशकों ने इसके अलावा सांसद को कम मानदेय मिलने, काउंसलिंग के बाद तैनाती न किए जाने, उपकरण न होने आदि की समस्याएं बताईं।  इस मौके पर श्रीकेशन, सुभलेश कुमार सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, शिवमूरत, संतोष कुमार, रामयश, आशा यादव, रीना देवी, वर्षा, उदयवीर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed