फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   pared ke baad sipahi ki maut

परेड के बाद हार्टअटैक से सिपाही की मौत

Fri, 04 Jun 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
pared ke baad sipahi ki maut
pared ke baad sipahi ki maut - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले की पुलिस लाइन में शुक्रवार की सुबह परेड के बाद सिपाही की हार्टअटैक से मौत हो गई। एसपी व अन्य पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों की मौजूदगी में गार्ड आफ ऑनर दिया गया। शव मृतक के पैतृक गांव भेजा है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिले के कुंडा के चकबदरे आलम बल्दी का पुरवा निवासी उदयराज (40) पुत्र दूधनाथ पीएसी बटालियन से दिसंबर 2020 में पुलिस लाइन चित्रकूट में सिपाही पद पर ट्रांसफर होकर आये थे। शुक्रवार की सुबह परेड करने के बाद कमरे में आराम करने लगे। भोजन के दौरान न पहुंचने पर साथी सिपाहियाें ने आवाज देकर उसे बुलाया लेकिन कोई आवाज नहीं आई। कुछ देर बाद सिपाहियों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो बेहोशी दशा में पाया। साथी सिपाही जिला अस्पताल लाएं जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी अंकित मित्तल व एएसपी शैलेंद्र कुमार राय जिला अस्पताल पहुंचे। मामले की जानकारी परिजनों को दी। शव को उनके पैतृक गांव भेजा गया है। मृतक सिपाही के दो पुत्र हैं। पत्नी किरन का रो-रोकर बुरा हाल है। वह 2006 में सिपाही पद पर नियुक्त हुए थे।
विज्ञापन

एसपी ने शव को दिया कंधा
चित्रकूट। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी उदयराज के शव को पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय उदयवीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सुमेर सिंह, शहर कोतवाल वीरेन्द्र त्रिपाठी, पीआरओ दिनेश कुमार सिंह आदि अधिकारी, कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शोक सलामी दी। शव को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर व प्रतिसार निरीक्षक आदि ने कंधा देकर अंतिम विदाई दी। शहर कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सिपाही की मृत्यु का कारण डाक्टरों ने हार्ट अटैक ही बताया है

pared ke baad sipahi ki maut

pared ke baad sipahi ki maut- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed