फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pankhudi tops the dance competition and Samarth tops the general knowledge competition

Chitrakoot News: नृत्य प्रतियोगिता में पंखुड़ी और सामान्य ज्ञान में समर्थ अव्वल

Tue, 05 Aug 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 05 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Pankhudi tops the dance competition and Samarth tops the general knowledge competition
चित्रकूट। राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त की 139वीं जयंती को गहोई उत्सव के रूप में गहोई वैश्य समाज ने चित्रकूट इंटर कॉलेज के सभागार में मनाया। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान, सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्राथमिक सामान्य ज्ञान, बालक व बालिका वर्ग की जूनियर कुर्सी दौड़, नृत्य, वरिष्ठ सम्मान, विशिष्ट सम्मान से लगभग 25 समाजसेवियों तथा प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कुर्सी दौड़ बालक बालिका वर्ग में कृष्णा गुप्ता को प्रथम, तन्मय गुप्ता को द्वितीय व श्रेया गुप्ता को तृतीय स्थान मिला। कुर्सी दौड़ महिला वर्ग में श्रद्धा गुप्ता को प्रथम, रचना गुप्ता को द्वितीय व जय देवी गुप्ता को तृतीय, सामान्य ज्ञान प्राथमिक में सृष्टि गुप्ता ने प्रथम, समृद्धि गुप्ता ने द्वितीय, अक्षत सेठ ने तृतीय, सामान्य ज्ञान जूनियर वर्ग में समर्थ को प्रथम, श्रेया गुप्ता को द्वितीय, अंशिका पहाड़िया को तृतीय, नृत्य प्रतियोगिता में पंखुड़ी पहाड़िया को प्रथम, यशस्वी पहाड़िया को द्वितीय, शिसिका बरसैया को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

विशिष्ट सम्मान पारस सेठ फार्मेसी से पीएचडी की उपाधि मिलने पर आयुष पहाड़िया को दिया गया। वरिष्ठ समाजसेवी राजेश्वर प्रसाद, शंकर लाल सेठ, गुलाब चंद्र सेठिया, श्री प्रकाश पहाड़िया, राज किशोर को दिया गया। संगम लाल पहाड़िया व समाजोत्थान के लिए हरदेव प्रसाद बरसैंया एवं राजकिशोर पिपरसानियां को सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष मुनेंद्र कुमार गुप्ता, महामंत्री सुधीर कुमार बरसैया, कोषाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष गुलाबचंद गुप्ता, सिद्धार्थ पहाड़िया, बालकृष्ण पिपरसानियां, रमेश चंद्र, जितेश बरसैया, विजय पिपरशानियां, पुरुषोत्तम दास पहारिया, सुनील कुमार सुहाने, राम लखन गुप्ता, आलोक कुमार गुप्ता, जानकी प्रसाद सेठ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed