फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Panchayat elections... list released; 22,031 additional voters.

Chitrakoot News: पंचायत चुनाव...सूची जारी 22 हजार 31 मतदाता बढ़े

Wed, 10 Jun 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections... list released; 22,031 additional voters.
सात लाख 454 मतदाता आगामी चुनाव में गांवों में नई सरकार चुनेंगे
विज्ञापन

सूची को ब्लॉक व तहसीलों में चस्पा किया गया, बीएलओ भी रहेंगे
संवाद न्यूज़ एजेंसी
चित्रकूट। गांव की सरकार के लिए सरकार ने फिलहाल पंचायत चुनाव भले ही टाल दिए हो लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग ने आखिरकार पंचायत मतदाता की अंतिम सूची जारी कर दी है। सूची में सात लाख 454 मतदाता शामिल किए गए हैं जबकि पिछले बार छह लाख 78 हजार 423 मतदाता थे। ऐसे में इस बार 22 हजार 31 मतदाता बढ़े हैं। आगामी पंचायत चुनाव में यह मतदाता अपने मत का प्रयोग कर गांवों में नई सरकार चुनेंगे।
26 मई 2026 को गांव की सरकार का पंच वर्षीय कार्यकाल खत्म हो चुका है। पहली दफा सरकार ने निर्वाचित प्रधानों को बतौर प्रशासक बिठाया है। पहले अप्रैल माह में अंतिम मतदाता सूची जारी होने थी। इसे बढ़ाकर 10 जून तारीख तय की थी। इससे पंचायत चुनाव की सरगर्मियां बंद हो गई। त्रिस्तरीय पंचायत का यह चुनावी साल माना जा रहा था। पहले अप्रैल व मई में चुनाव होने की संभावना थी, लेकिन सरकार ने तय किया गया कि यह पंचायत चुनाव विधानसभा चुनाव के बाद ही कराए जाएंगे। इससे सत्ता पक्ष सहित विपक्षी दल पंचायत चुनाव की तैयारियां भी बंद कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। उप निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद सूची को ब्लॉक व तहसीलों में चस्पा किया गया है। इसके अलावा मतदान केंद्रों में बीएलओ तीन दिन सूची लेकर उपस्थित रहेंगे। जहां पर मतदाता अपना नाम देख सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक. वोटर
मऊ 115101

रामनगर 79,595
मानिकपुर 1,46,635
कर्वी 1,93,881
पहाड़ी 1,65,242
ब्लॉक मतदान केंद्र
मऊ -74
रामनगर-63
मानिकपुर-113
कर्वी-133
पहाड़ी-129
ब्लॉक मतदेय स्थलों की संख्या
मऊ-168
रामनगर-117
मानिकपुर-223
कर्वी-306
पहाड़ी-244
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed