फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pakistan lodged a protest flag blow

पाकिस्तान का झंडा फूंककर जताया विरोध

Wed, 21 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Wed, 21 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pakistan lodged a protest flag blow
मुख्यालय के स्टेशन तिराहे पर पाकिस्तान का झंडा जलाते व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण। - फोटो : amarujala

पाकिस्तान को आतंकी हरकतों का करारा जवाब देने की मांग करते हुए मुख्यालय में जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जुलूस निकाला और पाकिस्तान के झंडे को जलाकर जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


 रेलवे स्टेशन तिराहे के पास मंगलवार की शाम को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला। राहुल गुप्ता, गोलू गुप्ता, धर्मचंद्र, अंकित केशरवानी, अंकित पहारिया, जितेंद्र धतुरहा, राजुल आदि ने उड़ी में हुई आतंकी घटना की कड़ी निंदा की और पाकिस्तान को जमकर कोसा। व्यापारियों ने देश के शहीदों को नमन किया। इसके बाद पाकिस्तान का झंडा फूंका।
विज्ञापन


इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए सेना के 17 जवानों की आत्मा की शांति के लिए कांग्रेसियों ने  प्रार्थना की। मंगलवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में  जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता ने कहा कि आतंकवाद का अब सिर कुचलना होगा। बातचीत और सुलह के रास्ते छोड़कर सीधे प्रहार करना होगा। इस मौके पर आलोक द्विवेदी, पुष्पेंद्र सिंह, टीएन शुक्ला, रंजना पांडेय, जयशंकर मिश्रा, पंकज मिश्रा, रमादत्त, राकेश वर्मा, अवधेश करवरिया, रघुनाथ द्विवेदी, दिनेश तिवारी, रंजीत सिमोन, रावेंद्र गौतम, मो. वशीर व मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed