फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Paddy procurement will be done from November 1

13 में 7 खरीद केंद्र का अनुमोदन नहीं है पावर डस्टर

Thu, 28 Oct 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will be done from November 1
चित्रकूट। जिले में सभी क्रय केंद्रों में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। बृहस्पतिवार को डीएम के साथ हुई बैठक में अधिकारियों ने बताया कि किसानों का धान खरीदने के लिए 13 केंद्र प्रस्तावित हैं। अभी सात क्रय केंद्र खोलने की अनुमति मिली है। जिले में एक भी पावर डस्टर (धान साफ करने की मशीन) नहीं हैं। जिस पर डीएम ने मंडी सचिव से तत्काल मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में कुल 13 क्रय केंद्रों के लक्ष्य के सापेक्ष सात क्रय केंद्र अनुमोदित हुए हैं। पीसीएस के गत वर्ष के सापेक्ष आठ क्रय केंद्रों के प्रस्ताव कम मिलेे। इस बार मंडी के दो क्रय केंद्र खोले जाने का लक्ष्य है। मंडी सचिव को प्रस्ताव तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिले में पावर डस्टर (बड़ा पंखा जिसको चलाने पर धान की धूल व अन्य गंदगी उड़ जाती है) की उपलब्धता के संबंध में मंडी सचिव ने बताया गया कि जनपद में पावर डस्टर उपलब्ध नहीं है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि शुरुआती खरीद के लिए बोरे उपलब्ध है। नवंबर के दूसरे सप्ताह में बोरों की रैक आने पर एजेंसियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम न कहा कि सभी धान क्रय केंद्रों में किसानों का धान समय से खरीदे। भुगतान की कार्यवाही भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि सभी क्रय केंद्रों में तौल मशीन, छन्ना, पंखा आदि सभी व्यवस्थाएं पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली जाए। बैठक में सहायक निबंधक सहकारी समितियां नरेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed