{"_id":"66b3d80ee6c0a235a904c814","slug":"paddy-farmers-happy-with-torrential-rain-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108739-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मूसलाधार बारिश से धान किसान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मूसलाधार बारिश से धान किसान खुश
विज्ञापन
चित्रकूट। बुधवार की सुबह मूसलाधार बारिश से खेतों में पानी भर गया। इससे धान की रोपाई कर चुके किसानों के चेहरे खिल गए। हालांकि सड़कों सड़कों और गलियों में पानी भर जाने से आवागमन में परेशानी भी हुई।
बुधवार की सुबह दस बजे से लगातार दो बजे तक मूसलाधार बारिश होती रही। इसके पहले रात को रिमझिम बारिश होती रही। इससे खेतों में पानी भर गया। प्रगतिशील किसान रेवतीरमण ने बताया कि जोरदार बारिश से धान की फसल को फायदा हुआ। जिन किसानों ने धान की रोपाई नहीं किया था। उन्होंने रोपाई शुरू कर दी है। अन्य फसलों के लिए भी बारिश फायदेमंद है। तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि जिले में बुधवार को 44 एमएम बारिश हुई।
नाले ऊफनाने से घरों में भरा पानी
बारिश से जिला मुख्यालय के नाले उफना गए। इससे द्वारिकापुरी मोहल्ला, लक्ष्मणपुरी, एसडीएम काॅलोनी सहित अन्य मोहल्लों की गलियों में पानी भर गया। तहसील परिसर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बनी दुकानों में भी पानी भर गया। इससे दुकानदारों को परेशानी हुई। द्वारिकापुरी मोहल्ले के रमेश यादव, सुरेश सिंह, कमल गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले में बना नाला खुला है। जब बारिश होती है तो नाले का पानी घरों में घुस जाता है। ग्रामीण क्षेत्र भी गलियों में पानी भर जाने से निकलना मुश्किल हो गया।