{"_id":"690115367852c2356e0327ad","slug":"paddy-and-other-crops-are-getting-spoiled-due-to-rain-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-122567-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बारिश होने से धान सहित अन्य फसलें हो रही खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बारिश होने से धान सहित अन्य फसलें हो रही खराब
Wed, 29 Oct 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-13- परिचय- राजापुर क्षेत्र में बारिश से क्षतिग्रस्त धान की फसल । संवाद
- फोटो : credit
चित्रकूट। जिले में दो दिन से मौसम बदल गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में रुक -रूक कर बारिश हो रही है। इससे धान सहित ज्वार, व बाजार की खेती खराब हो रही है। रबी फसल की बुआई का कार्य भी पिछड़ गया। इससे किसान चिंतित हैं।
जिले में इस बार धान की अच्छा पैदावार हुई। कई किसान धान की कटाई के कार्य में लगे हुए हैं। बारिश व तेज हवा चलने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। कई स्थानों पर खेतों में लगी फसल गिर गई। जिले के राजापुर क्षेत्र में सबसे अधिक धान की बोआई की गई। खटवारा गांव के किसान शंकर लाल सैनी ने बताया कि बड़ी मेहनत से धान की फसल तैयार हुई है। बारिश होने से धान के लगे पौधे गिर गए हैं। मलवारा गांव के किसान धनश्याम ने बताया कि बारिश होने से रबी की फसल की बुआई का कार्य भी पिछड़ जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
इनसेट
30 व 31 को भारी बारिश होने की संभावना
चित्रकूट। गनीवा कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि 30व 31 को चित्रकूट जिले में यलो अलर्ट किया गया है। इस दिन तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। खेतों में पानी नहीं भरने पाए। इसके लिए रास्ता बना ले। गेहूं, चना, सरसों की बोआई नहीं करें। खलिहान में रखी धान सहित अन्य फसलों को सुरक्षित रख ले।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- इनसेट
सर्वे कराया जाएगा
चित्रकूट। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि खरीफ की फसल में धान 35 हजार हेक्टेयर ज्वार, 2613, बाजारा, 12224 उर्द, अरहर 17224 तिल 4470 सहित अन्य फसलें तैयार हुई थी। इसमें धान व अरहर की फसल को छोड़कर अन्य फसलों की कटाई ज्यादातर किसानों ने कर लिया है।रवि की फसल की कई किसानों ने बुआई करना शुरू कर दिया है। हल्की बारिश हुई। इससे आंशिक नुकसान हुआ। यदि अधिक नुकसान होगा तो सर्वे कराया जाएगा।