फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Overloaded vehicles pierced the contact road

ओवरलोड वाहनों से बदहाल संपर्क मार्ग

Wed, 13 Jul 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Overloaded vehicles pierced the contact road
चित्रकूट। खनन में लगे ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से रौली कल्याणपुर-बजनीपुरवा संपर्क मार्ग की हालत खस्ता हो गई। सड़क की डामर-गिट्टी पूरी तरह से उखड़ चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढे भी हो गए हैं। गड्ढों में बारिश का पानी भर जाता है। इसमें गिरकर कई लोग चुटहिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

भरतकूप क्षेत्र में पत्थरों की कई खदानें हैं। बड़ी संख्या में खनन में जुटे ट्रक गिट्टी लादकर यहां से निकलते हैं। ओवरलोडिंग की वजह से सड़क एक साल में ही छलनी हो गई। इसका निर्माण वर्ष 2018 में कराया गया था। अब उसी हालत में तीन साल से रौंदी जा रही है। इस संपर्क मार्ग से छह गांव गड़ियन पुरवा, धानी पुरवा, दशरथपुरवा, पांडेय पुरवा, रसिन जुड़े हैं। यहां की करीब पांच हजार आबादी जर्जर सड़क से परेशान है।
विज्ञापन

अफसर की दलील
गांवों के संपर्क मार्ग भारी वाहनों के लिए नहीं हैं। संपर्क मार्ग संकरे होते हैं और हल्के वाहनों के लिए होते हैं। मौंरग और गिट्टी लादकर ट्रक गुजरेंगे तो सड़क टूटेगी ही। इन्हें रोकने का काम प्रशासन का है। भरतकूप क्षेत्र में खनन स्थल के आसपास की पांच सड़कों को बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। ये सड़कें भारी वाहनों को देखते हुए बनाई जाएंगी। -कमल किशोर, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता का दर्द
सड़क चार साल पहले बनी थी। पहले साल ही उखड़ गई थी। ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही से सड़क किनारे गड्ढे हो गए हैं। पैदल तक नहीं चल सकते हैं। -राजकुमार, बजनीपुरवा

यह सड़क दोपहिया वाहनों के लिए खतरनाक है। संकरी सड़क पर भारी भरकम वाहन दौड़ते हैं। कई बार हादसे हो चुके हैं। -सोनू, बजनीपुरवा
संपर्क मार्ग में मिट्टी ही मिट्टी बची है। बारिश के समय गड्ढों में पानी भर जाता है। दलदल और मिट्टी में फिसलन के कारण लोगों का यहां से निकलना बंद हो जाता है। -रामनरेश, बजनीपुरवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed