फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Over 80 shops submerged; shopkeepers wept upon seeing their goods caked in mud.

Chitrakoot News: 80 से अधिक दुकानें डूबीं, कीचड़ में सना सामान देख बिलखे दुकानदार

Mon, 31 Aug 2026 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 31 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Over 80 shops submerged; shopkeepers wept upon seeing their goods caked in mud.
फोटो 31 सीकेटीपी-10-रोते हुए दुकान की सफाई करता दुकानदार। संवाद
चित्रकूट/खोही। मंदाकिनी नदी के जलस्तर में रविवार रात से एक बार फिर उतार-चढ़ाव शुरू हो गया। जलस्तर बढ़ने से रामघाट की 80 से अधिक दुकानें फिर पानी में डूब गई।
विज्ञापन

हालात यह रहे कि कई दुकानदार सामान और कीचड़ से भरी दुकान देख बिलख पड़े। वहीं, जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे स्थित मंदिर भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

रविवार को रामघाट में जलस्तर सामान्य हो गया था। जिससे दुकानदार सफाई कर बचा हुआ सामान व्यवस्थित करने में जुटे रहे। उनकों उम्मीद थी कि सोमवार से दोबारा कारोबार शुरू कर सकेंगे। लेकिन लेकिन रात से हुई बारिश से मंदाकिनी के बढ़ते जलस्तर ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इससे दुकानदार अब दुकानें खोलने के बजाय पानी कम होने के इंतजार में बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रामघाट के रास्ते के दुकानदार सफाई में जुटे हैं। साथ ही कर्मचारी रास्तों से गंदगी, कीचड़ व फैले सामान को हटाने में लगे हुए हैं। दुकानदारों का कहना है कि करीब 10 दिनों से व्यापार पूरी तरह से चौपट है। छोटे दुकानदारों का व्यापार बंद होने से परिवार के भरण की समस्या हो गई है।
बोले दुकानदार-बचा सामान पहुंचा रहे घर

रविवार को पानी कम होने के बाद दुकान से खराब सामान हटवाकर सफाई कराई थी। सोमवार से बचे हुए सामान के साथ दोबारा दुकान शुरू करने की तैयारी थी लेकिन रात से बारिश और नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण अब सामान घर पहुंचाना पड़ रहा है।
उमेश गुप्ता, दुकानदार-रामघाट
पिछली बाढ़ में दुकान के साथ पूरा सामान बह गया था। रविवार शाम नदी का पानी कम हुआ तो उम्मीद जगी थी कि अब कारोबार दोबारा शुरू हो जाएगा। सोमवार को फिर नदी के खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद दुकान खोलना सुरक्षित नहीं लग रहा है।
-चुन्नू लाल, दुकानदार-रामघाट

सोमवार को बारिश के कारण पानी फिर से खतरे के निशान के ऊपर आ गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। इसके साथ रैनबसेरा में उनके खाने-पीने का भी इंतजाम किए गए हैं। लगातार हमारी टीमें बाढ़ क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं।

-पुलकित गर्ग, जिलाधिकारी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed