{"_id":"b0978320023a298bd93c837fd98b4d84","slug":"only-survey-waiting-for-light-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ सर्वे का जाल, रोशनी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ सर्वे का जाल, रोशनी का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
Updated Sat, 14 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत डा. राममनोहर लोहिया समग्र गांवों को रोशन करने का काम धीमी गति से चल रहा है। आलम यह है कि वर्ष 2013-14 में चयनित 21 राजस्व गांवों में से सिर्फ छह गांवों और तीन मजरों का ही विद्युतीकरण हुआ है। बाकी में सर्वे का काम होने की बात कही जा रही है। वहीं 2014-15 में चयनित 22 राजस्व ग्रामों में सिर्फ एक में ही सर्वे पूरा हुआ है। ऐसे में इन गांवों के लोगों को अभी रोशनी के लिए लंबा इंतजार करना होगा। संबंधित अधिकारी फिर से टेंडर मंगाने की बात भी कह रहे हैं।
विज्ञापन
2013-14 में कर्वी के कौहारी, बरवारा, इटरौर भीखमपुर, बालापुर माफी, मुकुंदपुर, साईपुर, करारी, सिद्धपुर, पहाड़ी के बरद्वारा, पिपरोदर, बकटाखुर्द बांगर, गडवारा, भुजौली माफी, नोनार, मानिकपुर के मड़ैयन, कैलहा और हनुवा, देवकली, मऊ के कटैया डांडी, रामनगर के इटवा गांवों को विद्युतीकरण के लिए चयनित किया गया था। लेकिन इनमें से 15 गांवों में अभी सर्वे पूरा होने का इंतजार है। ग्रामीणों को जल्द बिजली मिलने की उम्मीद थी लेकिन कच्छप गति से काम होने के चलते अभी ये पूरी होते नहीं दिख रही।
विज्ञापन
इन गांवों में हुआ पूरा काम
पहाड़ी की नोनार राजस्व गांव में नोनार, डोलीपुरवा, कुर्मीपुरवा, कर्वी के साईपुर, करारी, सिद्धपुर, मानिकपुर के मडैयन में गोंडा और बीच का पुरवा और देवकली ग्राम पंचायत में विद्युतीकरण का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
2014-15 में 22 राजस्व गांवों का चयन किया गया
विद्युत विभाग के अनुसार 2014-15 में कर्वी से 12, पहाड़ी से आठ, मऊ से एक, मानिकपुर से एक गांव का चयन किया गया है। कर्वी से लौढ़िया बुजुर्ग, भारतपुर तरांव, बंदरी, लौढ़िया खुर्द, कल्ला, मकरी पहरा, घुरेटनपुर, पतौड़ा, भैसोंधा, गोंडा, भीटाखेरा काड़ी खेरा, रेहुटिया, पहाड़ी में बूढ़ा, असोह, समेरवार, तौरा, रायपुर बांगर, गडौली, देवारी बांगर, चनहट, मऊ में कोपा, मानिकपुर से सरैया गांव को चुना गया है। ये सब 12वें प्लान के तहत इस योजना में चयनित किए गए हैं। अधिशासी अभियंता ने बताया कि इनके अंतर्गत आने वाले वे मजरे भी चुने गए हैं, जिनकी आबादी पांच सौ से अधिक है। इसमें से सिर्फ कर्वी विकास खंड के कल्ला में ही सर्वे का काम पूरा किया जा सका है।