फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Only a person can change society through education

शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति बदल सकता समाज

Wed, 26 Jul 2017 11:32 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Wed, 26 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Only a person can change society through education
मंच पर गीत संगीत प्रस्तुत करती छात्राएं, - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले भर में छत्रपति शाहू जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें रंगौली इंटर कॉलेज में सांस्कृति कार्यक्रम के साथ गोष्ठी हुई। जिलाधिकारी ने शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बहुजन समाज पार्टी व अपना दल के के कार्यकर्ताओं ने भी गोष्ठी कर शाहूजी महराज को याद किया।  
  कोल्हापुर नरेश छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर बु़धवार को रंगौली इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने कार्यक्रम की शुरुआत कर कहा कि शाहूजी महाराज ने महिला शिक्षा को प्रोत्साहन एवं कमजोरों को भागीदारी दिलाकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय कार्य किया है। शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति समाज और राष्ट्र की दिशा और दशा बदल सकता है। कार्यक्रम के संयोजक मानिकपुर विधायक आरके सिंह पटेल ने कहा कि उनके सिद्धांतों पर चलकर ही अंतिम छोर पर खडे़ व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान बोर्ड परीक्षा के टापरों समेत जिले के सभी मेद्यावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक जाटव,जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल,जिला महामंत्री तीरथ तिवारी,सांसद प्रतिनिधि सुशील द्विवेदी,रवित्रिपाठी,शक्ति प्रताप सिंह,राजकुमार त्रिपाठी,पूर्व जिला पंचायतअध्यक्ष शिवशंकर यादव,सुनील सिंह पटेल,ममता,राजेश सिंह पटेल,श्रीकेशन सिंह,जगमोहन सिंह पटेल,भौंरी प्रधानपति मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे। गोष्ठी के बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन


युवा वर्ग में दिखा उत्साह
चित्रकूट। हर साल होेने वाले जयंती समारोह में गोष्ठी व सम्मान समारोह खत्म होने का युवा वर्ग बेसब्री से इंतजार करता है। दरअसल इसके बाद शाहूजी महराज इंटर कालेज रगौली परिसर के मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। इस बार भी आल्हा, देशभक्ति पर आधारित गीत-मंचन, फिल्मी धुन पर नन्हें छात्रों का प्रदर्शन, आर्केस्ट्रा और दंगल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनैतिक दलों ने भी मनाई जंयती
चित्रकूट। बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय में छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती मनाई गई। जिसमें गोष्ठी कर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, कौशलेंद्र कुमार, पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह पटेल, इकराम वर्मा, महेश सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। अपना दल ने भी गोष्ठी कर उनके व्यक्तितत्व की चर्चा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम सिया फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed