फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   One's license canceled notice to two

एक का लाइसेंस निरस्त दो को नोटिस, कई नमूने लिये

Sun, 08 Aug 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
One's license canceled notice to two
चित्रकूट। उर्वरक निरीक्षक व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने उर्वरक विक्रेताओं के 45 प्रतिष्ठानों पर छापे डाले। एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। दो विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस दिया गया जिसमें एक सरैंया व दूसरा मानिकपुर कस्बा है। संदिग्ध उर्वरक के स्टॉक से कुल छह नमूने भरे गये है। जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। परिणाम आने पर उर्वरक नियंत्रण आदेश के तहत कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

खरीफ की फसल की बुवाई के बाद यूरिया खाद सहित अन्य खाद की मांग बढ़ गई है। जिससे कालाबाजारी व मिलावट को रोकने, निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने कृषि विभाग की संयुक्त टीम जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल के नेतृत्व में जिले के चारों तहसील क्षेत्र में 45 प्रतिष्ठानों पर छापा डाले गये। जिसमें एक दुकानदार का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वितरण संबंधी अनियमितता पाये जाने पर सरैया व मानिकपुर विके्रता का उर्वरक प्राधिकार पत्र निलंबित कर दिया गया है। सभी विक्रेताओं को रेड बोर्ड लगाने, स्टॉक की सही जानकारी अंकित करने व पीओएस मशीन के जरिये ही उर्वरक बिक्री करने लिए कहा गया है। दो विक्रेताओं को कारण बताओं नोटिस भेजा है। संदिग्ध उर्वरक के स्टाक से कुल छह नमूने लिये गये। जिन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कालाबाजारी रोकने के लिए बनाया कंट्रोल रूम
चित्रकूट। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल ने बताया कि यूरिया अथवा अन्य किसी खाद की कालाबाजारी रोकने व अधिक मूल्य पर बेचने जमाखोरी, मिलावटी खाद या नकली बीज की जानकारी होने पर जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 8423128862 व 8090846766 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। जांच के बाद कोई कमी पाई जाएगी तो संबंधित विक्रेता का लाइसेंस रद् करके कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed