{"_id":"61db31760f15bb15af46e8d0","slug":"one-died-due-to-cold-two-admitted-chitrakoot-news-knp6744734174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड लगने पर दो मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड लगने पर दो मरीज भर्ती
विज्ञापन
मऊ/चित्रकूट। शनिवार को खेत से लौटे किसान की ठंड लगने से मौत हो गई और रविवार को दो लोगों को हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सपा नेता भोला नाथ खंगार ने बताया कि मऊ थाना क्षेत्र के जमुना रोड़ निवासी आनंदी प्रसाद खंगार (50) पुत्र शिवशरण शनिवार को खेत देखने गए थे।
घर लौटते समय रास्ते में अचानक हालत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि ठंड के चलते मौत हुई है। उधर, रविवार को जिला अस्पताल में बनाड़ी गांव निवासी सावित्री पत्नी रामनरेश् व पुरानी बाजार की कांति गुप्ता पत्नी सोमचंद्र की ठंड की चपेट में आने से हालत खराब होने पर परिजनों ने इलाज को भर्ती कराया है। (संवाद)