{"_id":"6435b2041ef3e5371d0e47a4","slug":"officers-should-inspect-all-gaushalas-within-a-week-chitrakutt-news-c-12-1-174648-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सप्ताह भीतर सभी गोशालाओं का निरीक्षण करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सप्ताह भीतर सभी गोशालाओं का निरीक्षण करें अधिकारी
Wed, 12 Apr 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश के संरक्षण, भरण पोषण आदि की पाक्षिक समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सप्ताह भीतर सभी गोशालाओं का निरीक्षण करें। कोई कमी होने पर संबंधित खंड विकास अधिकारी से बताएं।
बैठक में भूसा दान के संबंध में सभी पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि किसानों से संपर्क कर अधिक से अधिक भूसा दान कराएं। उन्होंने कहा कि जल्द अवशेष भुगतान किया जाए। पशु टैगिंग के संबंध में ग्राम प्रधान व सचिव को सतर्क रहने की जरूरत है। गर्मी बढ़ गई है। गोशालाओं में पशुओं के लिए छाया की व्यवस्था की जाए।
पानी की समस्या दूर की जाए। उन्होंने कहा कि पशुओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह आदि मौजूद रहे।